बालों के गुच्छे ने आंत को ब्लॉक किया
- बालिका का जटिल ऑपरेशन करके जान बचाई
श्रीगंगानगर। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बालिका का जटिल ऑपरेशन करके उसकी जान बचा ली। उसके पेट व आंतों में बालों का गुच्छा बना हुआ था। यह बालिका अपने बाल तोड़ कर खा जाती थी। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केश्व कामरा ने बताया कि 14 वर्षीय बच्ची अस्पताल में जांच करवाने आई। यहां डॉक्टरों ने पेट की सोनाग्राफी व अन्य जांचें करवाई। इसके बाद पता चला कि बालिका की आंतों को बालों के गुच्छे ने ब्लॉक कर दिया है। इस पर सर्जन डॉक्टर सुखपाल बराड़ व देवेन्द्र ग्रोवर ने दो घंटे तक ऑपरेशन करके बालों का गुच्छा बाहर निकाल कर बच्ची की जान बचा ली। बच्ची अभी ठीक है। अब उसे कोई परेशानी नहीं आयेगी। आंत ब्लॉक होने पर बच्ची की जान को खतरा पैदा हो गया था।

No comments