Breaking News

हांफते विद्युत तंत्र को सम्भालने का प्रयास

श्रीगंगानगर। भीषण गर्मी व बढ़ते तापमान के बीच अत्याधिक लोड से हांफते विद्युत तंत्र को संभालने का प्रयास जोधपुर डिस्कॉम की ओर से किया जा रहा है। इसी के चलते सुबह के समय विद्युत कट लगाकर ट्रांसफार्मर बदलने और विद्युत लाइनों के सुधार का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार सुबह पुरानी आबादी वार्ड नं. 12 में मल्टीपर्पज स्कूल खेल मैदान के पास एक ट्रांसफार्मर को बदला गया।
इस कारण आस-पास के इलाके में सुबह के समय विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इसी तरह मौसम विभाग फीडर में सुबह 7 से 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखते हुए रख-रखाव का कार्य किया गया। इसके चलते हाउसिंग बोर्ड, अशोक नगर, चक 3 ई छोटी, एसएसबी रोड आदि एरिया प्रभावित रहा।


No comments