Breaking News

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जलाया एसपी का पुतला

- जयपुर में मुख्यमंत्री से मिला शिष्टमंडल, एसपी से मांगी है टिप्पणी
श्रीगंगानगर। नाबालिग बच्ची से गलत हरकत करने के मामले में महिला पुलिस थाना द्वारा सही कार्रवाई न करने के विरोध में बार संघ श्रीगंगानगर की ओर से बुधवार को भी कार्य स्थगन जारी रहा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसपी का पुतला जलाया मामले मेें निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।
बार संघ अध्यक्ष जसवीरसिंह मिसन ने बताया कि इस मामले में जिला पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने एसपी का पुतला जलाया। इससे पूर्व डीजे कोर्ट के बाहर अधिवक्ताओं ने सुबह 9 से 12 बजे तक धरना दिया। फिर एकत्रित होकर सभी एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां वक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंकते हुए विनोद की रिहाई और मामले मेें निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस बीच, अधिवक्ताओं का शिष्टमंडल बीती शाम जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला और प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने मामले से संबंधित फाइल पर गंगानगर एसपी से टिप्पणी मंगवाई है। शिष्टमंडल में बार सचिव हंसराज तनेजा, जरनैलसिंह टूरना, जोधपुर से बार काउंसिल सदस्य बलजिन्द्रसिंह संधू, जयपुर से सुशील शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


No comments