पुलिस को पीटा, हैडकांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मी चोटिल
जयपुर। राजधानी के मानसरोवर इलाके में प्लाट के निर्माण कार्य में पड़ोसी की तरफ से बाधा उत्पन्न करने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसवालों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में हैडकांस्टैबल के गंभीर चोट आने के साथ दो कांस्टेबल चोटिल हो गए। हालांकि, दूसरी तरफ पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घायल हैडकांस्टेबल की तरफ से मारपीट व राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सुमेर नगर में एक प्लाट का निर्माणकार्य चल रहा है। पड़ोसी सुधीर पहलवान की तरफ से निर्माणाकार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है। पीडि़त की तरफ से दी गई सूचना पर सुबह करीब सवा दस बजे चेतक मौके पर पहुंची। चेतक पर तैनात हैडकांस्टेबल संजय कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों की आरोपी पक्ष से कहासुनी हो गई।
शांतिभंग की कार्रवाई करने पर सुधीर पहलवान ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी।
शांतिभंग की कार्रवाई करने पर सुधीर पहलवान ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी।

No comments