Breaking News

अरसिदा जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान कल

- अध्यक्षी के दावेदारों ने जनसम्पर्क में झोंकी ताकत
श्रीगंगानगर। चिकित्सकों की प्रमुख संस्था अरसिदा (अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ) की श्रीगंगानगर इकाई के चुनाव में मतदान कल सुबह करवाया जाएगा। शाम तक परिणाम सामने आएंगे।
बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे दोनों दावेदारों ने जनसम्पर्क में ताकत झोंके रखी।
निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीपी असीजा के अनुसार अरसिदा की श्रीगंगानगर इकाई चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आरसीएचओ डॉ. अजय सिंगला और राजकीय जिला चिकित्सालय के मेडिकल ज्यूरीस्ट डॉ. गिरधारीलाल मेहरड़ा आमने-सामने हैं। इनके बीच 6 जून, गुरुवार को मतदान करवाया जाएगा। चुनाव में गंगानगर जिले के 220 सरकारी चिकित्सक मतदाता शामिल होंगे।
मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे आईएम हाऊस में आरंभ हो जाएगी। शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। गुरुवार को होने वाले मतदान के चलते बुधवार को अध्यक्षी के दोनों दावेदारों ने जनसम्पर्क में ताकत झोंक दी। दोनों उम्मीदवारों ने मतदाताओं से सम्पर्क करते हुए वोट मांगे।
उल्लेखनीय है कि इकाई सचिव पद पर एक आवेदन आने से डॉ. रामकेश फौजदार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम के साथ ही उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी।


No comments