दो मोटरसाइकिल चोरी
श्रीगंगानगर। शहर में मोटरसाइकिल चोरी की लगातार वारदातें हो रही हैं, लेकिन हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस बाइक चोरों का पता लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र से पांच दिनों में दो बाइक चोरी हो गई। 18 एफ ब्लॉक के आगे खड़ी गौरव अरोड़ा पुत्र मदनलाल की बाइक चोरी हो गई। गौरव घर के बाहर बाइक खड़ी करके घर के अंदर गया था। कुछ देर बाद बाइक संभाली, तो बाइक गायब थी। यह वारदात 31 मई की है। अज्ञात व्यक्ति भीड़भाड़ वाले इलाके से दिन दिहाड़े बाइक चोरी करके ले गया। बाइक चोरी की दूसरी घटना सुरजीत सिंह कॉलोनी में गुरूनानक चौक के निकट हुई। यहां हरीश वसूजा की बाइक नम्बर आरजे 13-6एम-0397 घर के बाहर खड़ी थी।
थोड़ी देर बार हरीश वसूजा ने बाइक संभाली, तो गायब थी। सूचना देने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा तक दर्ज नहीं किया।

No comments