शहीदी गुरुपर्व पर गुरु महिमा का गान
- गुरुद्वारों में दिन भर हुए धार्मिक समागम
श्रीगंगानगर। पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव के शहीदी गुरुपर्व पर शुक्रवार को गुरु घरों में दिन भर धार्मिक समागम चले। मुख्य आयोजन पुरानी आबादी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन दरबार में हुआ।
शहीदी गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारा गुरु अर्जुन दरबार में दिनभर धार्मिक समागम चला। यहां सुबह पाठ भोग के उपरान्त कीर्तन दीवान सजाया गया। दरबार साहिब अमृतसर के हजूरीरागी भाई कुलदीप सिंह चोला सहित स्थानीय गुणीज्ञानी सज्जनों ने गुरु महिमा का का गुणगान किया। दोपहर में लंगर अटूट बरताया गया। दिन भर गुरु घर के बाहर संगत के लिए ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई।
इसी तरह रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार, विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, जवाहरनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब, गुरुद्वारा गुरु अमरदास साहिब, सेतिया कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा गुरु रामदास साहिब, चक 7 जैड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू तेगबहादुर साहिब में दिन भर धार्मिक आयोजन हुए। सभी गुरुघरों में शबद किर्तन किया गया। दिन भर ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। दोपहर में लंगर बरताया गया। सिख संगत की और से मुख्य मार्गों पर, ट्रैक्टर एण्ड ऑटोमोबाइल मार्केट, मोटर मार्केट व बाजार में छबील लगाकर ठंडामीठा जल पिलाया गया।

No comments