दस जून के बाद बदलेगा मौसम
- मौसम विभाग का एक और नया आकलन
श्रीगंगानगर। मौसम विभाग ने एक और आकलन जारी किया है। इसके अनुसार इलाके के लोगों को 10 जून के बाद भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी। हालांकि इस दौरान वर्षा होने की संभावना कम है, लेकिन अरब सागर से नम हवाओं के प्रवेश होने से स्थितियां बदल जाएंगी।
मौसम विभाग के अनुसार इससे राज्य में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। प्रदेश में चल रही भीष्ण लू के तीन दिन बाद कम होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर लू चलने व एक-दो स्थानों पर भीषण लू जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 1 जून को पश्चिमी राजस्थान के चूरू जिले में 50.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो चूरू का अब तक का सबसे अधिकतम तापमान था। वर्तमान में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों में लू का प्रकोप जारी है। सुबह होते ही लू के थपेड़ों से आमजन जीवन बुरी तरह से प्रभावित होता है। शहरी क्षेत्र के अलावा गांव में भी इन दिनों भीष्ण गर्मी के साथ पेयजल संकट बना हुआ है। पशु-पक्षी भी पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। दोपहर को गांव और शहर की गलियों में कफर्य जैसे हालात हो जाते हैं।

No comments