Breaking News

218 अभिभाषकों को शपथ आयुक्त नियुक्त किया

श्रीगंगानगर (एसबीटी)। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिले में 218 अभिभाषकों को तहसील क्षेत्र में पडने वाला राजस्व न्यायालयों में कार्य करने के लिये शपथ आयुक्त नियुक्त किये हैं। यह नियुक्ति वर्ष 2019 में 31 मई 2019 से 31 दिसम्बर 2019 तक प्रभावशील रहेगी। जिला मुख्यालय के लिये 71, सादुलशहर के लिये 35, पदमपुर के लिये 8, रायसिंहनगर के लिये 49, श्रीकरणपुर के लिये 7, अनूपगढ के लिये 17, घडसाना के लिये 8, श्रीविजयनगर के लिये 10, सूरतगढ राजस्व न्यायालयों के लिये 13 अभिभाषक नियुक्त किये हैं। इस प्रकार जिले में कुल 218 अभिभाषकों को शपथ आयुक्त नियुक्त किया गया है।


No comments