शिक्षकों के सज-धज कर स्कूल आने पर लगी रोक
शिमला। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षक अब सज-धज कर स्कूल नहीं आ सकेंगे। स्कूलों में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले बढऩे पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी जिला उपनिदेशकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर आदेशों का पालन करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सादे लिबास में स्कूल आना चाहिए, जिससे बच्चों का भी फैशन की ओर कम ध्यान जाए। उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों का रोल मॉडल माना जाता है। बच्चे शिक्षकों को देखकर अपना व्यवहार बनाते हैं। ऐसे में शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेवारी है कि बच्चों को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। उच्च शिक्षा निदेशक ने जिला उपनिदेशकों को शिक्षकों की भी स्कूलों में काउसंलिग करने को कहा। निदेशक ने कहा, बीते कुछ समय से स्कूलों में यौन शोषण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
No comments