Breaking News

समस्याओं को लेकर पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन

श्रीगंगानगर। राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय पर समस्या समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष सुनील बिश्नेाई ने बताया कि जिलें में कार्यरत 672 पंचायत सहायकों का कार्यकाल बीती 20 मई को खत्म हो गया।
आगामी आदेश तक इन्हें कार्यमुक्त न करने, बकाया मानदेय दिलाने और वंचित विद्यार्थी मित्रों में इन्हें समायोजित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्रवाई न होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी दी गई है।


No comments