Breaking News

चुनावी मुद्दा ही बनकर रह गया नहरों में केमिकल युक्त पानी

- संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति हावी, समय रहते समाधान न करवा पाए भाजपाई हुए सक्रिय
श्रीगंगानगर। पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सहित राजस्थान के आठ जिले दूषित व कैमिकलयुक्त पानी पी रहे हैं। अब तक अनेक लोग कैंसर व काला पीलिया जैसी भयंकर बीमारियों से ग्रस्त होकर मौत के मुंह में जा चुके हैं। ऐसा पहली बार हुआ, जब पंजाब में अकाली भाजपा गठबंधन की सरकार थी। राजस्थान में वसुंधरा के नेतृत्व में 165 सीटों वाली प्रचंड बहुमत की सरकार तथा केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाली भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ। शायद भाजपाई राज पलटने का इंतजार करते रहे। अब पंजाब-राजस्थान में कांग्रेस सरकारें आ गई हं तो भाजपाइयों को दूषित जल की समस्या याद आ गई है।
पांच साल तक नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी), हाइकोर्ट ने अपने फैसलों राजस्थान, पंजाब सरकार को नोटिस दिए, यहां तक की करोड़ों रुपए जुर्माना भी लगाया, लेकिन सत्तासीन नेताओं की रहस्यमयी चुप्पी इलाके के लोगों को बेमौत मारती रही।
कोर्ट के आदेशों की पालना तक नहीं करवाई गई। इस मुद्दे को अनेक नेताओं ने चुनावों के समय उठाया, वहां जाकर वीडियो भी बनाई, प्रेंस काँफ्रेंस की गई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला, क्योंकि इसके बाद इन नेताओं ने कुछ नहीं किया। अकसर ऐसा ही होता आया है।
गत दिवस भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल, रमजान अली चोपदार, सुरेन्द्र पारीक, कमलजीतसिंह सूदन सहित अनेक लोगों ने जनता से जुड़े हुए इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया, उठाना भी चाहिए। लुधियाना के ८ शेष ञ्च 2 पर
पास सतलुज नदी में बूढ़े नाले का सीवरेज व कैमिकलयुक्त पानी मिलाया जा रहा है। इसका अवलोकन किया। अनेक युवा इस दूषित पानी को देखकर दंग रह गए।
लोगों का यह कहना है कि इस दूषित पानी के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन होना चाहिए, न की राजनीति। पानी के इस मुद्दे को लेकर लोगों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए ताकि यह जन मुद्दा बन सके। समय-समय पर भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने भी इस जहरीले पानी को लेकर सरकारों को अवगत करवाया। लेकिन हुआ कुछ भी नहीं।


No comments