युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
- ऐलान करते वक्त हुए भावुक
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसका ऐलान किया। सिक्सर सिंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने 2011 का वल्र्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। युवराज का काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे और अभी मौजूदा वल्र्ड कप की टीम में उन्हें चुना नहीं गया था। कैंसर से जंग जीतने के बाद युवराज सिंह ने क्रिकेट के मैदान में वापसी की थी, लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं करने की वजह से वे टीम से बाहर चल रहे थे। संन्यास लेने पर भावुक होकर युवराज ने कहा कि मैंने कभी हार नहीं मानी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2011 का वल्र्ड कप जीतना मेरे लिए सपने सरीखा था। मैंने अपने पिता का सपना पूरा किया।
युवराज ने 304 वनडे खेले थे और 8701 रन बनाए थे। उन्होंने 58 टी20 मुकाबले भी खेले थे जिसमें उन्होंने 1177 रन बनाए। उन्होंने 2007 के टी20 वल्र्ड कप में इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्राड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जमाए थे।

No comments