नाबालिगा का अपहरण, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
रायसिंहनगर। मंगलवार शाम को एक नाबालिगा का बाइक पर अपहरण करने का प्रयास किया गया। लड़की के माता-पिता ने पीछा किया, तो युवक लड़की को रास्ते में फैंक कर फरार हो गये। पुलिस ने आज पीडि़ता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि वह मंगलवार शाम को अपने घर में थी। इसी दौरान गांव 5 एफएफ निवासी लब्बा सिंह व संता मजबी मोटरसाइकिल लेकर उसके घर आये और उसे बाहर बुला लिया। दोनों युवकों ने उसे पकड़ कर बाइक पर बैठा लिया और तेज दौड़ा लिया। उसका शोर सुन कर उसके माता-पिता बाहर आये और मोटरसाइकिल का पीछा किया।
इस दौरान दोनों युवकों ने उसे मोटरसाइकिल से नीचे फैंक दिया। उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि नाबालिगा का अपहरण करने व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

No comments