डिकॉय ऑपरेशन : डॉक्टर व महिला दलाल न्यायिक हिरासत में
श्रीगंगानगर। पीसीपी एनडीटी सैल ने डिकॉय ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार राजकीय सेवा में संविदा पर नियुक्त डॉक्टर अतुल बंसल व महिला दलाल सिमरन को आज दोपहर अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर जयपुर से आई टीम के प्रभारी सीआई हरीनारायण, श्रीगंगानगर सैल के प्रभारी रणदीप सिह, आईईसी सीओ विनोद बिश्रोई, कांस्टेबल शंकर मेहला, लालूराम की टीम ने मीरा चौक के निकट स्थित जनता हॉस्पीटल में दबिश देकर डॉक्टर अतुल बंसल पुत्र राजेन्द्र बंसल निवासी मकान नम्बर 396 अग्रसेन नगर श्रीगंगानगर व दलाल सिमरन उर्फ मंजू पत्नी मोहनलाल निवासी 2 एचएच नेतेवाला को गर्भवती महिला के गर्भ में लिंग के बारे में बताने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दलाल मंजू ने एक निजी सोनाग्राफी सेंटर में सामान्य सोनाग्राफी करवा ली और फिर महिला को जनता हॉस्पीटल में डॉक्टर अतुल बंसल के पास ले गई। डॉक्टर बंसल ने महिला को मनगढ़त रूप से बता दिया कि उसके गर्भ में लड़का है। इसकी एवज में दस हजार रुपए ले लिए। डा. बंसल ने नगदी बरामद हो गई थी। डा. बंसल श्रीगंगानगर के गांव 17 जैड में पीएचसी पर संविदा पर मेडिकल ऑफिसर नियुक्त हैं। दोनों पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच सीआई पूर्णमल यादव को सौंपी गई।
जांच अधिकारी ने आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दलाल मंजू वर्मा ने गर्भ में लिंग परीक्षण करवाने और फिर गर्भपात करवाने के बदले में 25 हजार रुपए में सौदा किया था।
जांच अधिकारी ने आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दलाल मंजू वर्मा ने गर्भ में लिंग परीक्षण करवाने और फिर गर्भपात करवाने के बदले में 25 हजार रुपए में सौदा किया था।

No comments