सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका
जयपुर। बस्सी थाना इलाके में सोमवार सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके मुआयना करने के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने हत्या की बात से इंकार नहीं किया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक भवानी सिंह 33 जयसिंह पुरा खोर का रहने वाला था। सुबह करीब 6:00 बजे मोहनपुरा के पास दूधली मोड पर सड़क किनारे एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला । लाश मिलने की बात से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर शव को फेंका गया है ।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया ।
पुलिस का कहना है घटनास्थल पर टायर के निशान मिले हैं जिससे प्रथम दृष्टया माना जा रहा है सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है हालांकि हत्या की भी आशंका जाहिर की गई है।

No comments