Breaking News

वाहन पार्किंग बने बाजार के रास्ते

- बिगड़ रही शहर की यातायात व्यवस्था
श्रीगंगानगर। बाजार के मुख्य रास्तों को वाहन पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। दुर्गा मंदिर मार्केट हो या शहर का गोलबाजार सभी जगह व्यवस्था बिगड़ी हुई है।
रविन्द्र पथ, गोशाला मार्ग, कोतवाली रोड, कोतवाली के सामने, गणेश टाकिज रोड, आगरा टिक्की वाली रोड, केदार चौक से कोतवाली को जाने वाली रोड, रेलवे रोड सहित सभी मुख्य मार्गों के किनारे वाहनों की पार्किंग की जा रही है। इससे अतिव्यस्त मार्ग संकरे हो गए हैं। आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन प्रयास नहीं कर रहा। यातायात पुलिस भी इन मार्गों पर व्यवस्था बनाने में रूचि नहीं दिखा रही। कभी-कभार क्रैन के जरिए एक-आध वाहन को उठाकर लेजाने की कार्रवाई कर रस्म अदायगी की जा रही है। बाजार के रास्तों पर वाहन पार्किंग से आमजन परेशान है।


No comments