गेहूं तुलाई का भुगतान करने के लिए ठेकेदार ने मांगा बिल
श्रीगंगानगर। समर्थन मूल्य पर जारी गेहूं खरीद के दौरान तुलाई करने वाले मजदूरों को भुगतान करने के लिए उठाव ठेकेदार की ओर से बिल मांगे गए हैं। इस संबंध में श्रीगंगानगर कच्चा आढतिया संघ ने मंडी व्यापारियों से बिल प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि एफसीआई की ओर से जारी खरीद के दौरान जिन व्यापारियों ने गेहूं तोल दिया है और आगे वे तुलाई नहीं करेंगे, वे व्यापारी अपनी फर्म के लेटर पैड पर तुलाई का बिल बनाकर कच्चा आढतिया संंघ कार्यालय में जमा करवाएं।
इस बिल के साथ संबंधित व्यापारियों को तोला मजदूर के आधार कार्ड, बैंक पासबुक और कृषि उपज मंडी समिति के लाइसेंस की फोटो प्रतिलिपि भी देनी होगी। इसी बिल के आधार पर उठाव ठेकेदार की ओर से तोला मजदूरों के बैंक खाते में भुगतान जमा करवाया जाएगा।

No comments