Breaking News

भारत के कई सामानों को नेपाल ने खरीदने से किया इनकार!

नई दिल्ली। पड़ोसी देश नेपाल ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत से जाने वाली सब्जियों और फलों को खरीदने पर रोक लगा दी है. मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, नेपाल सरकार ने नए अध्यादेश जारी किया है. इसके तहत में नेपाल की नई व्यवस्था के तहत काठमांडू में लैब टेस्ट के बाद ही भारतीय फलों और सब्जियों को एनओसी मिल सकेगी. एनओसी मिलने के बाद ही सब्जी की बिक्री की जा सकेगी. सब्जियों के लैब टेस्ट में खरा नहीं उतरने पर नेपाल के कस्टम विभाग ने सैकड़ों भारतीय ट्रकों को वापस कर दिया है. अब क्या होगा- नेपाल सरकार के इस फैसले के बाद कई कारोबारी सीमा पर ही फलों और सब्जियों को स्थानीय आढ़तियों को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो गए हैं तो कई अभी भी नेपाली अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के इंतजार में कतार में खड़े हैं. इस समस्या को देखते हुए भारत के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को स्थिति को लेकर बता दिया है और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की बात कहीं है.

No comments