4 जुलाई से उड़ान भरेगी हज यात्रियों की पहली फ्लाइट, 48 फीसदी महिलाएं
नई दिल्ली। इस साल यानी 2019 में भारत के हज यात्रियों की पहली फ्लाइट दिल्ली से 4 जुलाई को उड़ान भरने जा रही है. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस साल देश भर के 21 हवाई अड्डों से 500 से ज्यादा फ्लाइटों के जरिये रिकॉर्ड 2 लाख भारतीय मुसलमान बिना किसी सब्सिडी के हज पर जायेंगे. इन हज यात्रियों में 1 लाख 40 हजार हज यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया और 60 हजार हज यात्री हज ग्रुप ऑर्गनाइजर (एचजीओ) के जरिये हज पर जायेंगे. हज समूह आयोजकों को भी 10 हजार हज यात्रियों को हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्धारित पैकेज पर ही ले जाना होगा. 04 जुलाई को दिल्ली, गया, गुवाहाटी, श्रीनगर से फ्लाइट्स जाना शुरू होंगी. इसके अलावा बंगलुरु और कालीकट से 07 जुलाई, हैदराबाद 26 जुलाई, जयपुर 20 जुलाई, और कोलकाता में 25 जुलाई से हज यात्री इस पवित्र यात्रा पर जा सकेंगे.

No comments