Breaking News

मुलायम की समधन समेत 4 अफसरों से वसूलेंगे 50-50 लाख

नई दिल्ली। गोमती नदी के किनारे फैली गंदगी को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने लखनऊ नगर निगम पर 2 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। एनजीटी की इस सिफारिश के बाद अब उन्हीं अफसरों से इसकी भरपाई की जाएगी जिनकी जिम्मेदारी साफ-सफाई की थी। इसमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट समेत 4 अफसर शामिल हैं। इन चारों को नोटिस जारी करने के लिए नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं। बता दें कि सोमवार को एनजीटी की अनुश्रवण कमेटी ने गोमती तट का निरीक्षण किया था। इसमें गोमती नदी के किनारे कूड़े का अंबार, गंदे नालों का पानी नदी में गिरने और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था न देखकर नगर निगम पर 2 करोड़ का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया है।


No comments