बेकाबू पिकअप डिवाइडर से टकराई, 3 मजदूरों की मौत
बिहार। नालंदा जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के चंडी क्षेत्र स्थित माधोपुर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप सरमेरा फोरलेन पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक और खलासी समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी की पहचान कर ली गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
No comments