Breaking News

1 जुलाई के बाद इन स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगा व्हॉटसऐप!

नई दिल्ली। स्मार्टफोन यूज़र्स का सबसे पसंदीदा ऐप व्हॉटसऐप कुछ यूज़र्स के लिए बुरी खबर लाया है। कंपनी ने अपने एफएक्यू सपोर्ट पेज पर जानकारी दी है कि एंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 और उससे पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम, आईओएस 7 और इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे आईफोन पर भी 1 फरवरी, 2020 के बाद व्हॉटसऐप काम नहीं करेगा। ब्लॉग में लिखा है कि जो यूज़र्स इन ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहै हैं, वह इस तारीख के बाद ना ही नया अकाउंट बना पाएंगे और ना ही वेरिफिकेशन जैसी एक्टिविटी कर पाएंगे। वॉट्सऐप ने कहा है कि ये ऐलान सिर्फ उन लोगों पर असर डालेगा, जिनके पास 6 साल से ज़्यादा पुराना स्मार्टफोन है। ब्लॉग में वॉट्सऐप ने यह भी लिखा है कि 31 दिसंबर, 2019 के बाद विंडोज़ फोन में वॉट्सऐप बंद कर दिया जाएगा। साथ ही कहा कि हो सकता है 1 जुलाई 2019 से विंडोज स्टोर से व्हॉटसऐप को हटा दिया जाएगा। स्टैटकाउंटर की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में सिर्फ 0.24 प्रतिशत लोग रही विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।

No comments