Breaking News

ऐमजॉन की विशेष प्राइम डे सेल 15-16 जुलाई को

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन ने मंगलवार को कहा कि वह भारत में अपने कारोबार के तीसरे वर्ष में 15-16 जुलाई को प्राइम डे का आयोजन करेगी। इस दौरान कंपनी 48 घंटों का विशेष सेल अभियान चलाएगी। कंपनी ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इसमें ऐमजॉन प्राइम के उपयोगकर्ताओं सदस्यों को खरीदारी, बचत और मनोरंजन के लिए इस साल 1,000 से अधिक नए उत्पाद पेश किए जाएंगे। इसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और दैनिक उपयोग की चीजें शामिल होंगी। भारत सहित 18 देशों में प्राइम के 10 करोड़ सदस्य हैं।

No comments