न्यूजीलैंड से हारने पर टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है पाकिस्तान
बर्मिघम। आईसीसी विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान टीम का कड़ा इम्तिहान होगा. दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना वजूद बनाये रखने वाली पाकिस्तानी टीम को विश्व कप में यह मैच भी अब 'करो या मरोÓ का मुकाबला है. पाकिस्तान टीम अब तक हुए छह मैचों में से केवल दो मैच ही जीत सकी है, जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं न्यूजीलैंड ने छह में से पांच मैच जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है. अपने धुर विरोधी भारत से हारने के बाद तीखी आलोचना झेल रही पाकिस्तानी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पिछले मैच में 49 रन से हराया. इसके बाद भी उसकी आगे की राह आसान नहीं है.

No comments