Breaking News

राज्य स्तरीय समारोह मेंं सम्मानित किए जाएंगे डॉक्टर

- डॉक्टर्स डे के तहत ग्यारह श्रेणियों के लिए आवेदन मांगे
श्रीगंगानगर। एक जुलाई को मनाए जाने वाले डॉक्टर्स डे के मौके पर जयपुर के बिड़ला सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान मेडिकल काउंसिल की तरफ से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए डॉक्टरों से आवेदन मांगे गए हैं।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश भर के चिकित्सकों को 11 श्रेणियों में सम्मान किया जाएगा, जिसके लिए चिकित्सकों से उपलब्धियों को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक चिकित्सक 22 जून तक आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद चयन समिति आवेदनों पर विचार करेगी। कार्यक्रम में काउंसिल से रजिस्टर्ड सरकारी व निजी चिकित्सक ही भाग ले सकेंगे।
कार्यक्रमों को डॉक्टरों को रूरल मेडिकल हेल्थ सर्विस, अर्बन मेडिकल हेल्थ सर्विस, यंग मेडिकल अचीवर अवार्ड, एक्सीलेंस इन मेडिकल एज्युकेशन रिसर्च, एक्सीलेंस इन फील्ड ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट, एक्सीलेंस इन स्टेट हेल्थ केयर मैनेजमेंट, एक्सीलेंस इन प्राइवेट मेडिकल सर्विस अवॉर्ड, एक्जेंप्लरी वर्क बाय सीनियर डॉक्टर, मेडिको लीडरशिप अवॉर्ड, बेस्ट डॉक्टर फॉर स्पोर्टस तथा सोश्यल-कल्चरल एक्टिविटी श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।


No comments