Breaking News

शिक्षकों को समझाई नियम कायदों की बारीकियां

- राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की विस्तृत कार्यशाला
श्रीगंगानगर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की विस्तृत कार्यशाला में बुधवार को जिले भर से आए शिक्षकों को केन्द्र व राज्य सरकार के नियमों की जानकारी दी गई। पुरानी आबादी के शिक्षक भवन में हुई इस कार्यशाला की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राधेश्याम यादव व प्रांतीय अध्यक्ष महावीर स्याग ने की। वकील सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष भूपसिंह कूकणा, जिलामंत्री सुभाष सहारण आदि ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को संगठन के स्तर पर स्मृद्ध करना व उन्हें शिक्षा विभाग के नियम कायदों की बारिकीयों को समझाना रहा। इसके अलावा शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। भूपसिंह कूकणा ने बताया कि कार्यशाला में जिलेभर की उपशाखाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।


No comments