बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
सूरतगढ़। राजियासर के निकट बीती रात बाइक के पेड़ से टकराने पर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
थाना प्रभारी सुरेश कस्वां ने बताया कि हादसे में मृतक की पहचान 23 वर्षीय जोगेन्द्र पुत्र मुंशीराम सुथार निवासी जमाल हरियाणा के रूप में हुई। जोगेन्द्र व भोमाराम बाइक पर सवार होकर बीकानेर की तरफ से सूरतगढ़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक अनियन्त्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
सिर में गंभीर चोट लगने पर जोगेन्द्र सुथार की मौत हो गई। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में भोमाराम को मामूली चोटें आई हैं।

No comments