Breaking News

जमीन के विवाद में भाई को गोली मारी

- पुलिस ने आरोपी को किया राउण्डअप, दिन दहाड़े भरे बाजार हुई घटना
अनूपगढ़। कनाट पैलेस जैसी भीड़भाड़ वाले इलाके में आज दिन दिहाड़े  एक व्यक्ति ने अपने भाई को गोली मार दी। गंभीर हालत में भाई को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके पर देसी पिस्तोल व मोटरसाइकिल छोड़ कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार गांव 9 एपीडी निवासी 45 वर्षीय हरफूल सिंह व उसके भाई भूपेन्द्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी 8 एपीडी भाटीवाला के बीच जमीन को लेकर 11 वर्ष से विवाद चल रहा है।
हरफूल सिंह आज दोपहर करीब साढ़े 11 बजे कनाट पैलेस के निकट इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान पर कूलर खरीदने आया था। वह दुकान पर पानी पी रहा था, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे भूपेन्द्र सिंह ने देसी पिस्तोल से हरफूल ङ्क्षसह को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी भूपेन्द्र ङ्क्षसह बाइक व पिस्तोल छोड़ मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। गोली की आवाज के बाद मौके पर सनसनी फैल गई।
वहां एकत्रित लोगों ने हरफूल सिंह को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। सूचना मिलने पर सीओ हुक्म सिंह मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।  इधर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर गुरप्रीत ङ्क्षसह ने बताया कि हरफूल सिंह की पीठ में गोली लगी है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी छर्रे लगे हैं। यहां सुविधा नहीं होने के कारण घायल हरफूल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर कर दिया है।
पुलिस उप अधीक्षक हुक्म सिंह ने बताया कि दोनों भाईयों मेें जमीन का विवाद है। गोली मारने के बाद मौके से फरार हुए भूपेन्द्र ङ्क्षसह को राउण्डअप कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हरफूल के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

No comments