Breaking News

अमेजन ड्रोन से सामान की डिलीवरी शुरू करेगी

नई दिल्ली। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अगले महीने से ड्रोन डिलीवरी सर्विस शुरू कर सकती है।
कंपनी इस पर लंबे समय से काम कर रही थी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, इसकी शुरुआत जुलाई में अमेरिका से हो सकती है। अपनी नई ड्रोन डिलीवरी सर्विस के जरिए कंपनी पारंपरिक तरीके से सामान डिलीवर करने में आने वाली समस्याओं को दूर करना चाहती है। कंपनी ने इसे हाइब्रिड डिजाइन दिया है, जो वर्टिकली टेक ऑफ और लैडिंग करेगा, इसका एरोडायनामिक लुक इसे फिक्स्ड विंग ड्रोन से ज्यादा एफिशिएंट बनाता है। कंपनी का कहना है कि नया ड्रोन कम्प्यूटर विजन और मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल करेगा।
इस तकनीक के इस्तेमाल से ड्रोन लैंडिंग करते समय राह चलते लोगों के अलावा बिजली और कपड़े सुखाने वाले तारों से दूर रहने में सक्षम होगा।


No comments