Breaking News

हुआवे के साथ कॉन्ट्रैक्ट्स की समीक्षा कर रही इन्फोसिस

बेंगलुरु। देश की टॉप सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल इन्फोसिस ने चीन की हुआवे के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट्स की समीक्षा शुरू कर दी है जिससे वह हुआवे पर अमेरिका की बंदिशों के असर से बच सके। एक्सपट्र्स का कहना है कि अन्य भारतीय इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी कंपनियां भी ऐसा ही कदम उठा सकती हैं। अमेरिकी सरकार ने पिछले महीने हुआवे पर प्रतिबंध लगाए थे और उसे अपनी 'एंटिटी लिस्टÓ में रखा था जिससे हुआवे अब अमेरिका में कंपनियों से हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और सर्विसेज की खरीद और बिक्री नहीं कर सकेगी। हुआवे को अमेरिकी इक्विपमेंट खरीदना जारी रखने के लिए तीन महीने की राहत दी गई है। इन्फोसिस का हुआवे के साथ बड़ा बिजनस है। विप्रो और कॉग्निजेंट के भी हुआवे के साथ कॉन्ट्रैक्ट हैं।


No comments