Breaking News

कंपनियों में भर्ती के लिए रोबोट ले रहे हैं कैंडिडेट्स के इंटरव्यू

नई दिल्ली। कंपनियों में भर्ती का नया दौर शुरू हुआ है, जहां कैंडिडेट्स के इंटरव्यू इंसान के बजाय रोबोट ले रहे हैं। वीडियो इंटरव्यू में एल्गोरिदम की मदद से लोगों के चेहरे के हाव-भाव पढ़े जा रहे हैं। आवाज की टोन से पता लगाया जा रहा है कि उनमें आत्मविश्वास है या नहीं और क्या वे खुश हैं रोबोटिक वीडियो असेसमेंट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कंपनियों में हर लेवल की हायरिंग के लिए किया जा रहा है। एक्सिस बैंक के एचआर हेड राजकमल वेंपति ने बताया कि बैंक ने इस साल 40 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स में से दो हजार कस्टमर सर्विस ऑफिसर्स की भर्ती के लिए एप्टिट्यूड टेस्ट के साथ एल्गोरिदम वाले वीडियो इंटरव्यू की मदद ली थी।


No comments