ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
घड़साना। गांव 7 जेएम-3 जेएम मार्ग पर बीती रात ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लारवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घायल देवीलाल पुत्र भींयाराम निवासी 3 जेएम ने पर्चा बयान दिया कि वह बीती रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था।
गांव 7 जेएम के निकट आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हॉर्न दिया। चालक ने ट्रेक्टर को आगे भगा लिया। उसने शोर मचाया, तो कई लोगों ने चालक को रोक लिया। इसी दौरान चालक अनिल पुत्र रामस्वरूप बिश्रोई निवासी 3 जेएम ने ट्रेक्टर से उसके मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इससे वह नीचे गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके हवलदार यशपाल सिंह को जांच सौंप दी।

No comments