नहर में गिरे वृद्ध का शव रावला से बरामद
- पुलिस कार्रवाई से परिजनों ने किया इनकार
श्रीगंगानगर। जिले के घड़साना थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को नहर में गिरे वृद्ध का शव रावला थाना क्षेत्र से शुुक्रवार को बरामद हो गया। केपीडी नहर में से वृद्ध का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को खबर दी। इस पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। बाद में परिजनों ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बीती गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे घड़साना के वार्ड नंबर 1 निवााी श्रवणसिंह (55) पुत्र लिखमी सिंह ने अनूपगढ़ शाखा की 25 की पुली में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के नहरी क्षेत्र में श्रवण सिंह की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने भी मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश की। शुक्रवार सुबह श्रवण का शव रावला थाना क्षेत्र की केपीडी नहर से बरामद हुआ। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त श्रवण के रूप में की। मृतक के पुत्र अमन ने इस बारे में रिपोर्ट देकर मर्ग दर्ज करवाई है। उसने बताया कि परिजन इस मामले में कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इस पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

No comments