Breaking News

सात दिन में कार्य शुरू नहीं तो धरना लगाएंगी महिलाएं

वार्ड नं. 31 की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
श्रीगंगानगर। महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी जिलाध्यक्ष लवीना वर्मा के नेतृत्व में आज महिलाओं ने वार्ड नं. 31 की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि शंकर कॉलोनी 2 में पिछले पांच माह से सीसी रोड, जो नई बनाई हुई थी, को तोड़कर सीवरेज निर्माण व पेयजल का कार्य शुरू किया गया था।
इस कार्य को शुरू करने से पूर्व सीवरेज कम्पनी के अधिकारियों ने आकर आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही सड़क वापिस बना दी जाएगी, लेकिन पांच माह के बाद भी कोई कार्य नहीं हुआ है। कम्पनी के अधिकारी कहते हैं कि कलेक्टर ने कार्य रोका हुआ है। इस मौके पर उन्होंने प्रशासन को अवगत करवाया कि लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया है। वार्डवासियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हनुमानगढ़ रोड व वार्ड की स्ट्रीट लाइटें काफी दिनों से खराब हैं। इस सम्बंध में नगरपरिषद व यूआईटी भी कोई कार्य नहीं कर रही। सात दिन में यदि कार्य शुरू नहीं हुआ तो मोहल्लावासी धरना देने पर मजबूर होंगे।

No comments