छबील लगाकर अमृत पिलाया
श्रीगंगानगर। इस भीषण गर्मी में यदि पीने को ठण्डा और मीठा शरबत मिल जाए तो यह किसी अमृत से कम नहीं लगता। नगर परिषद के पैरोकार प्रेम चुघ व यूआईटी के अशोक चुघ की माताजी श्रीमती रेशमा देवी चुघ की पुण्यतिथि पर ऐसी ही सेवा लॉयन्स क्लब विकास के सहयोग से शनिवार को की गई।
नगर परिषद के बाहर छबील लगाकर आने-जानेवाले राहगिरों को गर्मी में राहत के लिए ठण्डा-मीठा जल पिलाया गया। आशीष अरोड़ा, ब्रह्म भाटिया, राजेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र चौहान, विवेक शर्मा आदि ने सेवा में सहयोग दिया।
सादुलशहर। कस्बे में शनिवार से गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा नानक देव के सेवादारों ने धान मंडी शैड के पास मीठे और ठंडे पानी की छबील लगाई। सेवादार सुखविंदरसिंह लालगढिय़ा के नेतृत्व में ठंडे और मीठे पानी की स्टॉल लगाई गई। इसमें सेवादारों ने राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया। इसके साथ ही छबील के पास डीजे पर गुरुबाणी के शब्द सुनाए गए। छबील लगाने में गिरधारीलाल सरदारशहरिया, मोहरसिंह, रमेश नागपाल, अरविंद मिढा, विजय विश्नोई, पूर्व पार्षद जगजीत सिंह जग्गा आदि ने सेवाएं दीं।

No comments