कार पलटने से युवक की मौत, दो घायल
हिमाचल प्रदेश से आये थे युवक
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ मार्ग पर जैन कॉलेज चौराहे पर बीती रात वैगनार कार पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में मारा गया युवक हिमाचल प्रदेश से श्रीगंगानगर आया हुआ था। मृतक के परिजन हिमाचल प्रदेश से श्रीगंगानगर के लिए रवाना हो गये हैं।
सदर पुलिस थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि वैगनार कार नम्बर आरजे 13 सीए-5851 बीती रात पौने 12 बजे श्रीगंगानगर की तरफ से हनुमानगढ़ मार्ग पर जा रही थी। जैन कॉलेज चौराहे पर कार अनियन्त्रित होकर मुख्य मार्ग से जैन कॉलेज की तरफ सियाराम टाइल्स की दुकान के चबूतरे से जा टकराई। हादसे में मारे गये युवक की पहचान 27 वर्षीय परेश निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। घायल आशु पुत्र राजेन्द्र गर्ग निवासी अग्रसेननगर व सचिन निवासी हिमाचल प्रदेश को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से आशु को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक परेश व सचिन सॉफ्टवेयर कम्पनी के कर्मचारी हैं। दोनों यहां सूरतगढ़ रोड पर स्थित एक होटल में रूके हुए थे। यहां से परेश, आशु व सचिन कार में सवार होकर हनुमानगढ़ मार्ग की तरफ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया। परेश का शव जिला अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। सदर पुलिस ने आज दोपहर तक हादसे का मुकदमा दर्ज नहीं किया था। घायल आशु गर्ग व सचिन की हालत बयान देने लायक नहीं है।

No comments