Breaking News

शाह को गृह, राजनाथ रक्षा व निर्मला वित्त मंत्री बने

- मोदी के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
नई दिल्ली। पीएम के रूप में लगातार दूसरी बार बागडोर संभालने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा कर दिया है। अब तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल रहे अमित शाह को देश का नया गृह मंत्री बनाया गया है वहीं राजनाथ सिंह को रक्षामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। निर्मला सीतारमण को इस बार वित्त मंत्रालय के साथ कॉरपोरेट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास के साथ कपड़ा मंत्रालय मिला है।
नितिन गडकरी को सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, डीवी सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, रामविलास पासवान को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्रालय, रविशंकर प्रसाद को कानून एवं न्याय, संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना तकनीकी, हरसिमरत कौर बादल को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, थावरचंद गहलोत को सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय, एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय, रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय, अर्जुन मुंडा को आदिवासी मामलों का मंत्रालय, हर्षवर्धन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान एवं तकनीक, पृथ्वी विज्ञान, प्रकाश जावड़ेकर को पर्यावरण, जलवायु, वन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, पीयूष गोयल को रेलवे तथा वाणिज्य उद्योग, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम, मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामले, प्रहलाद जोशी को संसदीय कार्य, महेंद्रनाथ पांडेय को कौशल विकास, अरविंद सावंत को उद्योग तथा गिरिराज सिंह को पशु संवर्धन मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।
जिन मंत्रियों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है, उनमें संतोष गंगवार-श्रम, राव इंद्रजीत सिंह-सांख्यिकी, श्रीपद नाइक-आयुष, जीतेंद्र सिंह-पूर्वोत्तर विकास, किरेन रिजिजू-युवा एवं खेल, प्रहलाद पटेल-संस्कृति एवं पर्यटन, आरके सिंह-ऊर्जा, हरदीप पुरी-आवास एवं मनसुख मांडविया-जहाजरानी मंत्री बनाए गए हैं।
इनके अलावा राज्य मंत्रियों में फग्गन सिंह कुलस्ते-इस्पात, अश्विनी चौबे-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वीके सिंह-सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, कृष्णपाल गुर्जर-सामाजिक न्याय, रावसाहेब दानवे-उपभोक्ता मामले, जी किशनरेड्डी-गृह, पुरुषोत्तम रुपाला-कृषि, रामदास आठवले-सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता, साध्वी निरंजन ज्योति-ग्रामीण विकास, बाबुल सुप्रियो-पर्यावरण, संजीव बालियान-मत्स्य एवं पशु, संजय धोत्रे-मानव संसाधन विकास, अनुराग ठाकुर-वित्त, कॉरपोरेट कार्य, सुरेश अंगड़ी-रेलवे, नित्यानंद राय-गृह मामले, रतन लाल कटारिया-जल शक्ति, सामाजिक न्याय, वी मुरलीधरन-विदेश मामले, संसदीय कार्य, रेणुका सिंह सरुता-आदिवासी मामले, सोम प्रकाश-वाणिज्य एवं उद्योग, रामेश्वर तेली-खाद्य प्रसंस्करण, प्रताप चंद्र सारंगी-एमएसएमई, पशु संवर्धन तथा देबश्री चौधरी-महिला एवं बाल विकास सौंपे गए हैं।

No comments