Breaking News

हनुमानगढ़ कांग्रेस में बगावत महासचिव ने दिया इस्तीफा

श्रीगंगानगर (एसबीटी)। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद श्रीगंगानगर- हनुमानगढ़ जिलों में दोनों ही कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने हार के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। बगावत रूकने का नाम नहीं ले रही है। हनुमानगढ़ कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नोहर पार्षद रामस्वरूप सैनी ने सचिन पायल को भेजे इस्तीफे में कहा है कि 29 मई को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक पत्रकार वार्ता बुलवाई गई, जिसमें जिलाध्यक्ष केसी बिश्रोई द्वारा कहा गया कि कांग्रेस सरकार जनता में विश्वास खो चुकी है। इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस्तीफा दे देना चाहिए। सैनी ने कहा कि इस खबर से मैं आहत हूं, इसलिए मैं केसी बिश्रोई की कार्यकारिणी के महासचिव पद से त्याग पत्र दे रहा हूं।


No comments