Breaking News

पानी मांगने गई महिला को विधायक ने सरेआम पीटा

- वीडियो वायरल
नई दिल्ली। गुजरात में भाजपा विधायक की दादागीरी का एक वीडियो सोश्यल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में अहमदाबाद के नरोडा से भाजपा विधायक बलराम थावानी एक महिला की सरेआम पीटाई करते हुए नजऱ आ रहे हैं। एक महिला पानी की शिकायत लेकर विधायक के पास पहुंची थी, इस ही बीच वो गुस्सा हो गए, जिसके बाद विधायक ने अपने दफ्तर के बाहर बीच सड़क पर ही उस महिला की पिटाई कर दी और उस पर जमकर लात-घुसे बरसाए। इतना ही नहीं विधायक बलराम थावानी के समर्थकों ने महिला के पति की भी जमकर पिटाई की। निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। दिलचस्प बात ये है कि इस पूरे मामले के सुर्खियों में आने के बाद भी विधायक ने माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया है।


No comments