Breaking News

एक सप्ताह में टाइफाइड के 50 मरीज भर्ती, जांच करने पहुंची टीम

- सीएससी की जांच में नॉर्मल, निजी लेबोरेट्री ने बताया टाइफाइड
रायसिंहनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पिछले सप्ताह टाइफाइड के लगभग 50 मरीज भर्ती होने और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने इसकी शिकायत की। इसके बाद आज सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल के नेतृत्व में एक टीम जांच करने सीएससी पहुंची। यहां के स्टाफ ने भी डॉक्टर के साथ काम नहीं करने का कहकर विरोध किया। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि जिन लोगों को टाइफाइड बताकर भर्ती किया गया है, उनकी जांच पहले सीएससी में की गई, वहां सब कुछ नॉर्मल था, लेकिन निजी लेबोरेट्री की जांच में लगभग 50 मरीजों को टाइफाइड बताया गया। जिन्हें सीएससी में भर्ती भी कर लिया गया। आरोप है कि दवाइयां मेडिकल स्टोर से मंगवाई गई। इससे मरीजों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। मौके पर पहुंचे सीएमएचओ ने स्टाफ व मरीजों के भी बयान लिए हैं। समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी।


No comments