Breaking News

प्रात: 8 बजे के बाद विद्युत कट नहीं लगाने के निर्देश

जोधपुर डिस्कॉम ने अभियंताओं को अधिक तापमान व भीषण गर्मी में सावधानी बरतते हुए काम की सलाह

श्रीगंगानगर। जोधपुर डिस्कॉम ने अपने फिल्ड अभियंताओं को अत्याधिक तापमान और भीषण गर्मी के दौरान पूर्व निर्धारित शटडाऊन प्रात: से 8 बजे से पहले लेने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ विद्युत तंत्र पर काम करते समय खुद को लू और तापघात से बचाए रखने के लिए कहा गया है।
अधिक्षण अभियंता केके कस्वां ने बताया कि फिल्ड अभियंताओं को प्लान्ड शट-डाउन प्रात: छह बजे से आठ बजे के बीच लेने तथा कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बाहरी तापमान के अधिक होने पर लोहे तथा अन्य धातु से बने तंत्र (यथा सब-स्टेशन स्ट्रक्चर्स तथा ट्रांसफॉर्मर्स आदि) अत्यधिक गर्म हो जाते हैं,  जिन्हें नंगे हाथों से नहीं छूने, ऊंचे स्ट्रक्चर्स को पकड़ते समय गर्म होने के कारण हाथ छूटने से गिर कर दुर्घटना हो सकती है, इसलिए  ऊंचाई पर अवस्थित धातु निर्मित स्ट्रक्चर्स की गर्म सतह पर कार्य करते समय अत्यधिक सावधानी बरने के निर्देश दिए गए है।
उन्होंने बताया कि अभियंताओं व तकनीकी कर्मियों को विद्युत तंत्र का शट-डाउन होने के बाद कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से तंत्र को अर्थ कर सेफ्टी आइटम्स दस्ताने, हैल्मेट और इंसुलेटेड रबर शूज का प्रयोग करते हुए ही काम करने के लिए कहा जा रहा है।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि फिल्ड अभियंताओं को विद्युत तंत्र पर कार्य करते समय विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने के साथ-साथ 'लूÓ और तापघात से अपने आप को बचाए रखें। खाली पेट ड्यूटी पर नहीं जाने, कार्य स्थल पर पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल रखने, थोड़े-थोड़े समय-समय पर पानी पीते रहने, धूप में कार्य करते समय सिर सहित शरीर के अन्य अंगों को सूती कपड़े से ढक कर रखने और जिंस-टी शर्ट(विशेष रूप से हाफ बाजू के) से परहेज करते हुए पूरे बाजू के कमीज सहित अपने निर्धारित गणवेश में ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है।


No comments