Breaking News

अब होगी 7 वीं आर्थिक गणना, दिया प्रशिक्षण

श्रीगंगानगर। भारत सरकार के केन्द्रीय साख्यिंकी प्रभाग नई दिल्ली के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला परिषद सभाहॉल में सातवीं आर्थिक गणना का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सातवीं आर्थिक गणना किस प्रकार की जानी है, की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। आर्थिक गणना के दौरान कौन-कौन से प्रपत्र किस प्रकार से भरे जाने है, की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि 7 वीं आर्थिक गणना एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे पूरा किया जाना है। आर्थिक गणना का कार्य जितना अच्छा व गुणवत्ता युक्त होगा, उतनी ही अच्छी योजनाएं भारतीय नागरिकों के लिये बनेगी। आयोजित कार्यक्रम में एनएसएसओ, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारी, सुपरवाईजर रिजर्व कार्मिक सहित तथा सुपरवाईजर सी एस सी एवं प्रगणकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इस अवसर पर केन्द्रीय सांख्यिकी एन एस एसओ एस.के.भनोत, सहायक निदेशक सांख्यिकी गिरीराज मीणा, सीएससी के जिला प्रबंधक अंकित कुमार ने प्रशिक्षण में आवश्यक जानकारियां दी।


No comments