सीआईडी सीबी करेगी प्रकरण की जांच
- विनोद को रिहा करने की मांग पर अड़े वकील, धरना रहेगा जारी
श्रीगंगानगर। महिला पुलिस थाना में विनोद के खिलाफ एक बच्ची के साथ गलत हरकत के मुकदमे की जांच अब सीआईडी सीबी करेगी। सीएम हाऊस से शुक्रवार को इसके आदेश् हुए। इसके बावजूद वकीलों ने गिरफ्तार विनोद की रिहाई के लिए धरना जारी रखने की घोषणा की है।
इस बीच, आक्रोशित वकीलों ने आज सुबह एसपी ऑफिस में घुसते समय भीड़ नियंत्रण के लिए लगाए बेरिकेड्सि तोड़ दिए। बार संघ अध्यक्ष जसवीरसिंह मिसन ने बताया कि सरकार ने मुकदमे की जांच सीआईडी सीबी को सौंपते हुए वकीलों की एक मांग मान ली है। विनोद ही रिहाई के लिए वकीलों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
आज हनुमानगढ़ सहित गंगानगर जिले के सभी बार अध्यक्षों और कई संगठनों ने भी ने धरने को समर्थन दिया है। इससे पूर्व आज सुबह एसपी ऑफिस में जाते समय जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आक्रोशित वकीलों ने बेरिकेड्सि तोड़ डाले। दोपहर बाद बार रूम में बैठक हुई। इसमें सभी उपस्थितजनों ने विनोद की रिहाई न होने तक धरना जारी रखने पर सहमति जताई। मिसन ने बताया कि शनिवार, रविवार को धरना जारी रहेगा। सोमवार को बैठक बुला आगामी रणनीति तय करेंगे।
सभापति अजय चांडक भी इस मामले में आज एसपी से मिले। एसपी ने उन्हें बताया कि मामले की ांच बदल दी गई है।

No comments