जुलाई का गेहूं कोटा 20 जून तक उठा लें : डीएसओ
- जिला रसद कार्यालय में हुई क्रय-विक्रय सहकारी समिति व्यवस्थापकों की बैठक
श्रीगंगानगर। जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी ने कहा कि जुलाई का गेहूं का कोटा क्रय-विक्रय सहकारी समिति व्यवस्थापक 20 जून तक उठा लें ताकि आगे उचित मूल्य दुकानदारों को गेहूं वितरण में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि गेहूं का उठाव समय पर होने से उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान राशन डीलर को कोई परेशानी नहीं होगी और समय पर खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र व्यक्तियों को गेहूं मिलेगा। श्री सोनी अपने कार्यालय में व्यवस्थापकों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए जाते हैं उन्हें तुरंत डीलरों को अवगत करवाया जाता है।
कई बार सहकारी समिति व्यवस्थापक उठाव समय पर नहीं करते, इस कारण दिक्कत आ जाती है। सरकार के निर्देशानुसार तय समय में उठाव होना चाहिए। श्री सोनी ने व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि जिले के 12 हजार से अधिक अंतोद्य परिवारों को इस पखवाड़े चीनी दी जानी है। पखवाड़ा शुरू होने से पहले चीनी डीलरों के यहां पहुंचा दी जाए। उन्होंने कहा कि तीन महीने की इक_ी चीनी अंतोद्य परिवार कार्डधारी ले सकता है। इस अवसर पर प्रवर्तन अधिकारी संदीप गौड, वीजेन्द्रपाल सिंह उपस्थित थे।

No comments