पंजाब पुलिस ने 20 कैदियों पर दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला
लुधियाना। सेंट्रल जेल में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद अब पंजाब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। वारदात के बाद शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने 20 कैदियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज किया है। साथ ही जेल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। जेल के बाहर और अंदर पुलिस का अतिरिक्त दस्ता तैनात किया गया है, जिससे ऐसी कोई भी वारदात फिर न हो सके।
गौरतलब है कि लुधियाना की सेंट्रल जेल में गुरुवार को पुलिस और कैदियों के बीच हुई झड़प ने बड़े विवाद का रूप ले लिया था। झड़प में एक कैदी की मौत हो गई थी और जेल में काफी देर तक पुलिस ने फायरिंग की थी। इस दौरान कैदियों के साथ ही पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। कैदियों ने इस दौरान डीएसपी की गाड़ी को आग लगा दी थी और एसीपी घायल हो गए थे।
कैदियों ने की थी भागने की कोशिश
फायरिंग के बीच ही कई कैदियों ने जेले से फरार होने की कोशिश भी की थी। जिसके बाद जेल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था। इस दौरान करीब नौ कैदी भाग गए थे जिनमें से चार को पकड़ लिया गया था। कैदियों ने जेल की दीवार फांद ली थी जिसके बाद वे बड़ी संख्या में फरार होने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने समय रहते इस योजना को खत्म कर दिया।
गोली मारने के आदेश : पुलिस और कैदियों के बीच हुए इस विवाद के बाद झगड़ा कर रहे कैदियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालात को काबू में करने के लिए शहर के थानों से भी पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया है। जेल में अभी भी स्थिति तनावपूण बनी हुई है। जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।

No comments