भाजपा विधायकों ने किया सदन से वॉकआउट
- बजरी माफिया के सवाल पर हुआ हंगामा
जयपुर। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल में एनएचएम भर्ती घोटाला और प्रदेश में अवैध बजरी खनन को लेकर विपक्ष से सरकार पर जमकर हमला बोला। एनएचएम घोटाले पर पूर्व चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने मोजूदा चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा को बर्खास्त करने की मांग की। वहीं, अवैध बजरी खनन पर उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने सरकार पर बजरी माफिया के साथ गठजोड़ तक के आरोप लगाए। अवैध बजरी खनन पर राठौड़ के आरोपों के बाद सदन में हंगामा हुआ। सरकार की ओर से बजरी के अवैध खनन पर कोई जबाव नहीं देने से विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को आधे घंटे तक स्थगित कर दिया।
राजेन्द्र राठौड ने सथगन प्रस्ताव के जरिए प्रदेश में बजरी के अवैध खनन को लेकर सरकार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने सरकार और बजरी माफिया के बीच गठजोड़ होने का आरोप लगाया।
राठौड़ ने अखबार में छपे विज्ञापन का हवला दिया। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में अवैध बजरी खनन राजस्थान के अखबारों की सुर्खियों में नया नहीं है। राठौड ने कहा कि सरकार ने पहली बार राज्यपाल का अभिभाषण दिलवाया। 17 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण में कहलवाया कि अवैध बजरी खनन होता रहा है जिसे हम पूरी तरह से बंद करेंगे। सैंड स्टोन पॉलिसी लाएंगे। अवैध बजरी खनन की रोकथाम का जिक्र जन घोषणा पत्र में भी किया गया। राजस्थान की जनता को वादा किया कि बजरी के अवैध खनन से निजात दिलाएंगे। लेकिन सरकार के कार्यकाल के 190 दिन हो गए है। प्रदेश में अवैध बजरी खनन आतंक का पर्याय बन चुका है।
14 मई को डीजीपी कहते हैं कि बजरी माफिया आतंक का पर्याय बन गया है। इसे सरकारी तंत्र पनपाता है। राठौड़ ने कहा कि ये क्या हो रहा है। 1 हजार से ज्यादा अपराधी बजरी खनन में लगे हैं। इस गठबंधन के सामने सरकार के लोग नतमस्तक हो गए हैं। एसपी धौलपुर पर बजरी माफिया हमला कर चुका है।

No comments