Breaking News

कुख्यात डकैत जगन गुर्जर ने किया सरेंडर

चंबल। राजस्थान के चंबल बीहड़ों में आतंक का पर्याय बने कुख्यात डकैत जगन गुर्जर ने शुक्रवार सुबह पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पिछले 15 दिनों से चंबल के बीहड़ों में डकैत जगन को पकडऩे में नाकाम रही पुलिस जगन को जंगल से लेकर अब धौलपुर पहुंच रही है। 40 हजार रुपए का इनामी डकैत जगन के आतंक पर अंकुश लगाने के लिए संसद में भी आवाज उठ चुकी है।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने तो एनकाउंटर करने की मांग भी कर दी थी। शायद इसी वजह से एनकाउंटर में अपनी जान को खतरा देख जगन गुर्जर ने पुलिस के आगे तीसरी बार आत्म्समर्पण किया है। धौलपुर में दस्यु जगन गुर्जर की तलाश में बीहड़ों में पुलिस टीमें लगातार सर्च अभियान छेड़े थी और ऐसे में जगन को अपनी जान का खतरा बना हुआ था। बुधवार रात जगन ने मीडिया संस्थानों में फोन कर बताया कि गुरुवार सुबह वो सरेंडर करने जा रहा है। यह जगन की सोची समझी योजना थी जिसके तहत उसने खुद को सुरक्षित रखते हुए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

No comments