Breaking News

पवन कुटवानी कार डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर कार डीलर एसोसिएशन की बैठक पुरानी आबादी स्थित होटल में अध्यक्ष छिन्द्रपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विचार-विमर्श के पश्चात् सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पवन कुटवानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा कार डीलर एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी के संरक्षक मण्डल में ओमप्रकाश वधवा, मुकेश काला वधवा, छिन्द्र सिंह, सन्तलाल मिगलानी, अमरजीत मिगलानी को लिया गया है। कमेटी सदस्य पंकज मिड्ढा, सुरेन्द्र कुमार, राजेश तनेजा, रवित भाटिया व सुरेन्द्रपाल सिंह को बनाया गया है। इस अवसर पर अशोक कुटवानी, यादविन्द्र सचदेवा, पवन कटारिया, विकास कपूर, सन्नी वधवा, रेशम सिंह, सुखविन्द्र दयोल, मंगत गेरा, पवन रहेजा, नीटूजी, सन्नी सिंह, मनोज कुक्कड़, महावीर प्रसाद, भूपजी, सुनील कटारिया, संजीव बत्तरा, प्रिंस, किशन आहुजा, बलजिन्द्र सिंह चहल सहित श्रीगंगानगर कार डीलर एसोसिएशन के अनेक सदस्य उपस्थित थे।


No comments