Breaking News

गांजा डिलीवरी करने वाले ऐप को गूगल ने प्ले-स्टोर पर किया बैन

नई दिल्ली। भारत समेत कई देशों में गांजा की बिक्री पर प्रतिबंध है, लेकिन प्रतिबंध के बावजूद कई जगहों पर चोरी से गांजा की बिक्री की खबरें भी सामने आती हैं। वहीं अब टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी गूगल ने दो ऐसे मोबाइल ऐप को अपने प्ले-स्टोर पर बैन किया है जो गांजा की डिलीवरी कर रहे थे। दरअसल गूगल ने हाल ही में अपनी पॉलिसी में बदलाव किए हैं जिसके तहत ऐसी कार्रवाई की जा रही है।  वैसे देखा जाए तो गूगल ने सिर्फ उन्हीं ऐप को अपने प्ले-स्टोर पर बैन किया है जो गांजा की डिलीवरी कर रहे थे, जबकि गांजा के बारे में जानकारी देने वाले ऐप्स अभी भी प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं, हालांकि अभी भी यह साफ नहीं है कि गूगल उन ऐप्स को बैन करेगा या नहीं जो ऐप्स गांजा बेचते नहीं हैं, बल्कि यह बताते हैं कि गांजा मिलेगा कहां। गूगल की नई पॉलिसी के तहत आप उन इलाकों में किसी ऐप के जरिए गांजा की डिलीवरी नहीं कर सकते जहां पर गांजे का इस्तेमाल कानूनन है।


No comments